फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तूफान ने मचाई तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में एक मकान की शीट गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान का सबसे ज्यादा असर चितरंगी क्षेत्र के आदिवासी अंचल में देखने को मिला। माड़ा थाना क्षेत्र के बेतरियां गांव में तेज हवा के कारण मकान की शीट गिर गई। इसकी चपेट में आने से मंजू देवी विश्वकर्मा की मौत हो गई। मंजू की मौत के बाद उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं, क्योंकि पति कांतिलाल ने उन्हें पहले ही छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित बच्चों के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वहीं, खिरवा गांव के कैरेला टोला में किसान पप्पू विश्वकर्मा का कच्चा मकान आंधी में ढह गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में मौजूद उनका परिवार सुरक्षित बच गया। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें