फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान 

Sat, 12 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में शनिवार को आई आंधी के दौरान उड़ता धूल का गुबार।
विज्ञापन
 करीब एक सप्ताह से मौसम की लुकाछिपी के खेल से किसानों धड़कनें बढ़ गई हैं। कभी कड़ी धूप तो कड़ी आंधी के साथ बारिश और ओले पड़ रहे। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। शनिवार की शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के साथ बारिश भी हुई। इससे किसानों की नींद उड़ गई है। सबसे ज्यादा असर अरहर और आम की फसल पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जल्द मौसम नहीं सुधरा तो फसल की बर्बादी का आंकड़ा तीस प्रतिशत के पार जा सकता है।  
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, अनपरा, बभनी, दुद्धी, रेणुकूट, मधुपुर, घोरावल, रामगढ़, नगवां, कोन, म्योरपुर, बीजपुर, शक्तिनगर सभी इलाकों में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। शाम को सात बजे के करीब राबर्ट्सगंज सहित जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश भी हुई। पकने के कगार पर पहुंची दलहनी-तलहनी फसलों के साथ ही आम के फसल को खासी क्षति पहुंची। किसान विनोद देव, श्रीकांत मिश्र, शंकर पटेल, मनमोहन पाठक आदि का कहना था कि अवर्षण के चलते पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। अब मौसम के बदलाव ने भी नुकसान करना शुरू कर दिया है। अभी अधिकांश फसल खेतों में  ही पड़ी हुई है। अगर यही  स्थिति रही तो लागत निकलना भी मुश्किल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें