सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार में अनुसूचित जाति के परिवार को लाठी डंडे से मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
महिला के मुताबिक वह मीना बाजार बेहेरा टोला की रहने वाली है। महिला का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे के सामने पेशाब कर देते हैं। शनिवार की सुबह वह वह ऐसा करने से मना की। इस पर मनबढ़ों ने महिला मीना देवी के पति राजेंद्र भारती, पुत्री आंचल, पुत्र सोनू व राकेश, बहू सीता देवी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिए। पीड़ित महिला ने चोपन थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।