फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक से विवाद करने वाली शिक्षिका की वेतन वृद्धि पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में देर से पहुंचने पर सवाल उठाने वाले अभिभावक से विवाद करने पर कंपोजिट विद्यालय बिरधी पर तैनात शिक्षिका की वेतन वृद्धि बीएसए ने रोक दी है। शिक्षिका को दोबारा किसी अभिभावक से न उलझने की चेतावनी भी दी है। उधर, बीएसए की कार्रवाई से नाराज महिला शिक्षक संघ शिक्षिका के समर्थन में खड़ा हो गया है। कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है। संघ ने वीडियो बनाकर वायरल करने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की है। सदर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय बिरधी पर तैनात एक शिक्षिका का अभिभावक के साथ विवाद करने का वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी राबर्ट्सगंज को प्रकरण की जांच सौंपी। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षिका ज्योति की वेतन वृद्धि रोकते हुए उन्हें दोबारा किसी अभिभावक के साथ न उलझने की चेतावनी दी है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षिका के वीडियो वायरल होने के बाद उस पर हुई कार्रवाई से महिला शिक्षक संघ आहत है। शिक्षिका विद्यालय नियमित तौर पर जाती हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। शिक्षिका का वीडियो बनाकर वायरल करने से शिक्षिका के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। महिला शिक्षक संघ यह मांग करता है कि शिक्षिका पर हुई कार्रवाई को वापस लिया जाए और वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें