फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चले पत्थर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंण्ढमगंज। दुद्धी ब्लाक के ग्राम पंचायत बूटबेढवा के रामलीला मैदान में मंगलवार को खुली बैठक में एक युवक ने हंगामा किया। युवक के पथराव करने पर चेतराम 35 का सिर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए बैठक स्थगित करनी पड़ी। बाद में फोर्स ने पहुंचकर स्थिति संभाली। कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम प्रधान तारा देवी व सेक्रेट्री अरशद खान ने पुन: पंचायत भवन पर बैठक संपन्न कराई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांव के रामलीला मैदान में ग्राम प्रधान तारा देवी, सचिव अरशद खान, पंचायत मित्र राकेश कुमार गुप्ता एवं सदस्यों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के खुली बैठक शुरू हुई। ग्रामीण अपने क्षेत्र में आरसीसी रोड, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सिंचाई कूप, मनरेगा से संबंधित कार्य का प्रस्ताव रख रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। एक दिव्यांग ने खुली बैठक की दुर्व्यवस्था को देख पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर लगन से चेतराम का सिर फट गया। मामला गंभीर होता देख ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री ने बैठक स्थगित कर दी। पत्थरबाजी करने वाला भी फरार हो गया। हालांकि बाद में ग्राम पंचायत भवन में खुली बैठक की कार्यवाही पूर्ण की गई। बैठक में वार्ड सदस्य नंदलाल राम, ममीता देवी, उदय कुमार, संतोष कुमार, कामेश्वर, बंटी, गुलाबचंद, विनीता देवी, विकास कुमार गुप्ता, छाया देवी, नंद कुमार, ज्योति जयसवाल, माया देवी, स्वाति देवी, दीपक कुमार गुप्ता, विजय कुमार, सुरेश देहाती, सुजीत कुमार, पिंटू, त्रिभुवन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें