फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आपसी विवाद में चटकी लाठियां, एक युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में मंगलवार की देर शाम घरेलू विवाद में सगे पट्टीदारों में जमकर लाठियां चली। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मंगलवार की देर शाम राजमन व उसकी पत्नी बिंदू ने आपसी विवाद में पट्टीदार हरिदास को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के भतीजा त्रिपुरारी के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें