फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत छह के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और लाठी-डंडे चलने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। इस दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। हालांकि पुलिस को देखते ही विवाद करने में शामिल लोग भाग निकले। पुलिस ने बताया कि मारपीट में प्रथम पक्ष से संतोषी देवी और उसका पति श्रीराम घायल हो गया। जिला अस्पताल में घायल दंपति का उपचार हुआ। दूसरे पक्ष से भी एक को चोट लगने की बात बताई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल संतोषी की तहरीर पर बिचपई गांव निवासी रमेश लोहार उसके भाई कमलेश, ओमप्रकाश, शीला, राजेश और सोनू के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें