फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह दे दी स्टील की पायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार को घोरावल ब्लॉक में विवाह के दौरान जोड़ों को आधे-अधूरे सामान मिले। इसकी गुणवत्ता को लेकर भी असंतोष जताया गया। दुल्हन को चांदी की जगह दूसरी धातु की पायल-बिछिया देने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। सांसद के सामने ही इसकी शिकायत की। सांसद ने सीडीओ से वार्ता की तो जांच की बात कही गई। चतरा ब्लॉक में भी विवाह के दौरान दौरान भी कई विधान अधूरे छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को घोरावल, चतरा, म्योरपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम था। घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय केवली मयदेवली में आयोजित विवाह के दौरान अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य मंच से संबोधन के दौरान उपहार में मिलने वाले सामान के बारे में गिनाने लगे। चांदी की पायल और बिछिया मिलना बताया गया। इसी दौरान कई महिलाएं मंच के पास पहुंच गईं और विवाह में मिले उपहारों की शिकायत करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि दुल्हन को चांदी की पायल और बिछिया न देकर स्टील और गिलट का पायल-बिछिया दिया गया है। इसके अलावा उन्हें कई सामान नहीं मिले हैं। जो सामान दिए गए हैं वह निम्न क्वालिटी के हैं। यहां 108 जोड़ों का विवाह और तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। वर-वधू के घरवालों की शिकायत सुनकर सांसद पकौड़ी लाल कोल और विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या ने काफी नाराजगी जाहिर की। सांसद, विधायक प्रतिनिधि और बीडीओ रमेश कुमार यादव ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उन्हें जो भी सामान नहीं मिला है, वह जल्द उन्हें दिया जाएगा। उन्हें चांदी की पायल, बिछिया दिए जाएंगे। साथ ही संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने मौके पर ही फोन पर सीडीओ सौरभ गंगवार से बात कर एतराज जताया। इस पर सीडीओ ने कहा कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ रामचरण, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, सियाराम यादव, वीरेंद्र सिंह, शिवप्रसाद बैसवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, धनंजय पटेल आदि रहे।
लाभार्थियों में दिए जाने हैं ये सामान
सामूहिक विवाह के लाभार्थियों में दो साड़ी, दो ब्लाउज, दो पेटीकोट, एक चुनरी, पैंट-शर्ट का एक-एक कपड़ा, एक पगड़ी, दो मीटर का एक बड़ा गमछा, चांदी की बिछिया एक जोड़ी (10 ग्राम वजन), एक जोड़ी चांदी की पायल (30 ग्राम वजन), स्टील का डिनर सेट (प्रति डिनर सेट आठ किलो), प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवाल घड़ी, दो गद्दा, दो तकिया, दो बेड सीट, टेबल फैन एक दिया जाना है। मगर, लाभार्थियों में कई सामान नहीं दिए गए।
विज्ञापन

कहीं पूजा का सामान तो कहीं पंडित जी ही नहीं
रामगढ़। सदर ब्लॉक के चतरा राजकीय हाईस्कूल परिसर में चतरा एवं नगवां ब्लॉक का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह के दौरान यहां भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। इस शादी समारोह को पांच ब्राह्मणों ने ही संपन्न कराया। इस दौरान कहीं पूजा का सामान नहीं तो कहीं पंडित जी नहीं थे। यहां कुल 115 जोड़े हुए एक दूजे के हुए। चतरा ब्लॉक के 89 और नगवां के 26 जोड़े शामिल हुए। इसमें छह मुस्लिम जोड़े शामिल थे, जिनका निकाह कराया गया। विवाह के दौरान दुल्हन बबीता पुत्री आनंद निवासी पड़री कलां ने स्टील का पायल मिलने की शिकायत ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह से की। इस मौके पर राजबहादुर सिंह, बीडीओ चतरा रवि कुमार, नगवां उत्कर्ष संक्सेना, मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को चांदी की जगह अन्य धातु से बने पायल, बिछिया दिए जाने की शिकायत मिली है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाभार्थियों को नए सिरे से सभी सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। बुधवार को दो ब्लॉकों में शादी होनी है, वहां सामान वितरण नहीं होगा। - सौरभ गंगवार, सीडीओ-सोनभद्र।

टेंडर लेने वाले ने सारी गलती की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लाभार्थियों को उपहार स्वरूप मिलने वाला सारा सामान जल्द ही उन्हें नए सिरे से उपलब्ध कराया जाएगा। - रमाशंकर यादव-जिला समाज कल्याण अधिकारी।
परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े
म्योरपुर। ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 120 जोड़ो का धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़, भाजपा नेता दीपक सिंह, खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह की उपस्थिति में विधि विधान से कन्यादान, सिंदूरदान सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम कराए गए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, एडीओ पंचायत कांशीराम ठाकुर, सुधीर कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, रामवृक्ष, रामबहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, सुजीत सिंह, जिपं सदस्य किरबिल जनकधारी गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें