शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के घरसड़ी गांव के समीप से गुजरने वाली 33 केवीए मुख्य लाइन में स्टे वायर टूट कर चिपक गया। सूचना पर सब स्टेशन से लाइन काट दी गई। इससे बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने का प्रभाव क्षेत्र के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति पर पड़ा। सूचना के बाद यूपीपीसीएल के अधिकारी आपूर्ति बहाल करने के लिए जुट गए। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम पंचायत घरसड़ी के पास मंगलवार की शाम 33 केवीए हाईटेंशन बिजली पोल में करंट उतर जाने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की सूचना पर कोटा सब स्टेशन से बिजली कटवाई गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यूपीपीसीएल के कर्मचारियों का कहना था कि रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अनापूर्ति के चलते करीब दर्जन भर गांवों व प्रमुख व्यवसायिक बाजारों की बत्ती गुल रही।