फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में वितरित की गई पाठ्य सामग्री

Tue, 06 Oct 2015 10:51 PM IST
बीजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद से जुड़ी वर्तिका महिला मंडल ने मंगलवार को वसुधा कल्याणी समिति खड़िया के विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। बतौर मुख्य अतिथि वर्तिका महिला मण्डल की उपाध्यक्ष बबली चक्रवर्ती ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य है। वर्तिका महिला मंडल आगे भी नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को बर्तन, पंखा, खाद्य सामाग्री के साथ कॉपी, पेंसिल, रबर, पेन आदि का वितरण किया। इस मौके पर वर्तिका महिला मंडल की महासचिव नूपुर अग्रवाल, वेलफेयर सचिव आरती प्रसाद, अंजू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें