फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुका नदी छठ घाट का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो-ओबरा के रेणुका नदी छठ घाट का निरीक्षण करते राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड।
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित रेणुका नदी छठ घाट तट पर पहुंचकर शुक्रवार की शाम सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने निरीक्षण कर संबंधितों को निर्देशित किया। घाट की साफ-सफाई, पानी की गहराई की जानकारी लेने के बाद प्रकाश, पहुंच मार्ग सहित अन्य जरूरी समुचित व्यवस्था करने के लिए नगर पंचायत सहित आयोजक मंडल को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदी में जहां गहराई अधिक हो वहां बैरिकेडिंग कर जाली लगवा दिया जाए। इस दौरान एसडीएम ओबरा रवि पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार, ओबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, भाजपा नेता उमेश पटेल, प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें