सोनभद्र। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक सोमवार को राबर्ट्सगंज दंडईत बाबा मंदरि परिसर में हुई। इसमें संविदा कर्मियों को मानक के अनुरूप मानदेय का भुगतान न होने पर असंतोष जताया गया। निर्णय लिया गया कि यदि एक माह के अंदर कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मियों को अब तक परिचय पत्र जारी नहीं किया गया। ईपीएफ कटौती और बीमा की भी सुविधा नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि विभाग कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। बैठक में श्याम सुंदर पांडेय, हरी शंकर, गुड्डू, राजकुमार, राम सिंह, शिवशंकर, रामवृक्ष, सुरेश, मैनुद्दीन, संतू मौजूद रहे।