फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन कर किया और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र ( मुख्यालय) पर लगातार बिजली कटौती से जनता आजिज हो चुकी है। शाम, सुबह पानी सप्लाई के समय बिजली कटौती किया जाना गलत है। आम जनमानस मे कटौती से काफी रोष व्याप्त है। कहा, बिजली विभाग की लापरवाही से नगर के कई वार्डों में तार जर्जर होने के कारण घंटों बिजली कटी रहती है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली विभाग अपना रवैया नही सुधारता है तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है। नगर से सटे आस-पास के गांवों में तार जर्जर हालत में है। कम ऊंचाई पर लटक रहे तार से कभी भी घटना हो सकती है। ग्रामीणों मे हमेशा खतरे का भय रहता है। बिजली विभाग के अधिकारीगण दुर्व्यवस्था पर बोलने को तैयार नहीं हैं। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, रोहित, राज भारती, अजय पासवान, राजकुमार यादव, विनोद पासवान, आनंद प्रसाद, विशाल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें