फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बजट के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आरटीएस क्लब के समीप विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के बजट को छलावा करार देते हुए नारे लगाए।
विज्ञापन

पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के बजट में किसान, नौजवान, महिलाओं के हितों की उपेक्षा की गई है। आज नौजवान परेशान है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, जबकि सिलिंडर, खाद-बीज महंगा है। बजट दिशाहिन है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। सरकरी तंत्र आम लोगों के उत्पीड़न पर आमादा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि नौकरियां गायब है। प्रदर्शन में विजय गुप्ता, हिफाजत अली, संदीप पटेल, चंदन केसरी, गोपाल गुप्ता, राकेश भारती, नौशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें