फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाधिकार दावों के सत्यापन में लाएं तेजी

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित सर्किट हाऊस में अधिकारियों के साथ बैठक करते समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को युद्धस्तर पर लगकर वनाधिकार दावों का सत्यापन समय से पूरा करने का निर्देश दिया। सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्य मंत्री ने कहा कि सेवा समर्पण संस्थान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आना प्रस्तावित है। इस दौरान सांस्कृतिक विभाग की ओर से आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस पर वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र व्यक्तियों को वनाधिकार पट्टा का वितरण के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि वनाधिकार के दावों से जुड़े सत्यापन कार्य को शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने वन और राजस्व विभाग को समन्वय बनाकर काम करने को कहा। बैठक में सेवा समर्पण संस्थान के संगठन मंत्री आनंद, आलोक कुमार चतुर्वेदी, शिव प्रसाद जोशी, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें