फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं तेजी : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की। जिलाधिकारी ने सीएचसी, पीएचसी व सब सेन्टर पर हो रही डिलेवरी के प्रगति की समीक्षा की। इस पर सीएचसी व पीएचसी पर डिलेवरी की संख्या कम पाई गई। इस पर उन्होंने कहा कि उन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एमवाईसी को स्पष्टीकरण जारी किया जाये जहां पर डिलेवरी की संख्या काफी कम है। इस दौरान डीएम ने उपस्थित सीएचसी के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि डिलेवरी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही हो, जिससे कि प्रसव के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। सीएमओ व डीपीएम को निर्देशित किया कि सीएचसी व पीएचसी व सब सेन्टरों पर मानक के अनुरूप एएनएम की तैनाती सुनिश्चित करें। जिन सब सेन्टरों पर पानी, बिजली आदि से सम्बन्धित समस्या हो, उसका शीघ्र ही निराकरण कराया जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, तो आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी पायी गई। जिस पर डीएम ने सीएमओ व डीपीआरओ को निर्देशित किया कि गांवों में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जाये। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे गोल्डेन कार्ड के प्रगति की समीक्षा की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लायें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जाॅच एवं नियमित टीकाकरण, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डाॅ. आरजी यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीआईओएस आरपी यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें