फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अड़चनों को दूर कर तेज करें एयरपोर्ट का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त अभय कुमार पांडेय ने मंगलवार को निर्माणाधीन म्योरपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त के निर्देश पर पहुंचे अपर आयुक्त अभय कुमार पांडेय ने कुंडाडीह और चंद्रभान नगर में सड़कों के ड्रायवर्जन के मद्देनजर वन भूमि के हस्तांतरण की समीक्षा की। कहा कि वन भूमि से होकर जाने वाली सड़क अगर बन जाए तो बाउंड्री वाल का काम पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द भूमि हस्तांतरण के बाद कार्य करा कर सड़क निर्माण की बात कही।
एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के मैनेजर विवेक चंद्रवंशी ने विस्तारित क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों और समस्याओं को विस्तार से बताया। उन्होंने भविष्य में होने वाले विस्तार को भी लेकर अपनी बात साझा की। इसके अलावा बिजली विभाग ने भी अपनी प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसडीओ राजेश जायसवाल ने कहा कि अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से विद्युत व्यवस्था कर दी गई है। एयरपोर्ट में जल्द कनेक्शन करने की बात भी कही। वन विभाग के एसडीओ गिरेंद्र सिंह ने वन भूमि के हस्तांतरण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा बैठक के बाद अपर आयुक्त ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। अपर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट के कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का काम पूरा कराना है। कहा कि हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे में मजबूती से पक्ष रखा गया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बृजेश वर्मा, एसडीओ गिजेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली राजेश जायसवाल, रेंजर म्योरपुर शहजादा इस्माइलुद्दीन, कानूनगो बृजलाल मिश्र, लेखपाल अनिल मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें