फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के बालरूप को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
रेणुकूट में हिंडाल्को प्रेक्षागृह में 31वें ‘‘बाल गोकुलम श्री कृष्ण रूप सज्जा’’ कार्यक्रम के प्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
संस्कार भारती रेणुकूट के तत्वावधान में हिंडाल्को प्रेक्षागृह में 31वें ‘बाल गोकुलम श्रीकृष्ण रूप सज्जा’ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने जब कान्हा और नंद गोपाल का रूप धरकर बाल लीलाएं की तो हर कोई उन्हें देख मुग्ध हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंडाल्को मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जसबीर सिंह, संस्कार भारती के अध्यक्ष नवल किशोर, मंत्री विपुल अग्रवाल, संयोजक शिव शंकर शर्मा, अजय अमिष्ट ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नौ माह से ढाई वर्ष और ढाई वर्ष से चार वर्ष तक की आयु वर्ग में कुल 82 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने कान्हा के विविध रूपों जैसे दही माखन चोरी करते, गेंद खेलते, रूदन करते, मुख पर माखन लगाए व मुरली लिए हुए कृष्ण अपनी बाल लीलाओं से प्रेक्षागृह में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में शामिल आचार्य यमुना मिश्रा, उदय मिश्रा एवं नेहा माहेश्वरी रहीं। कनिष्ठ वर्ग में रूसॉन्ग मेनन, आरव यादव, शिवांश और वरिष्ठ वर्ग में अंशुमन राठी, मेधावी सिंह और आरोही गुप्ता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया गया। सभी बाल गोपालों को हिंडाल्को प्रबंधन मंडल की तरफ से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। संचालन अजय झा एवं जीतेंद्र उपाध्याय ने अंजू शर्मा और शिप्रा उपाध्याय के सहयोग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें