फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और ईओ को कमरे में बनाया बंधक

विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत के कर्मियों को समझाते पिपरी थाना प्रभारी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन न मिलने पर हंगामा करते हुए अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को कमरे में बंद कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों को समझा बुझा कर अधिकारियाें को मुक्त कराया। मंगलवार को कर्मचारी खाते में वेतन भुगतान न पहुंचने पर हंगामा करने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार की ओर से दीपावली के पूर्व वेतन भुगतान का आदेश दिया गया है, लेकिन उन्हें अब तक वेतन नहीं मिल सका है। बीते छह माह से उन्हें समय से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य गेट बंद करते हुए नारेबाजी की और जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर अध्यक्ष व ईओ को बाहर नहीं निकलने देने की चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी ने पिपरी थानाध्यक्ष अजय सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय सिंह ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर गेट खुलवाया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय से बनाकर बैंक को भेज दिया था, सर्वर प्रॉब्लम की वजह से उनका वेतन खाते में नहीं जा सका था। बैंक से बात कर उनका वेतन भुगतान उनके खाते में भेजवा दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि अधिशासी अधिकारी की लापरवाही की वजह से कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय से नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें