फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा कार्यकर्ताओं ने घड़ा फोड़कर सरकार के कार्यों का किया विरोध

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर अनोखे अंदाज में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। चौक पर घड़ा फोड़कर सरकार के विकास कार्यों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से फर्जी विकास कार्य दिखाया जा रहा है। कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली महंगा हो गया है। 74 रुपये का इंजेक्शन 4980 रुपये में बिक रहा है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 12 वर्ष के पाप का घड़ा भरा पड़ा है। आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। हर घर जल नल योजना सिर्फ कागजों पर है। पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान विरोधी कार्य, वोट चोरी, एसआईआर कराकर धांधली किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें