फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जले ट्रांसफार्मर समय से न बदले जाने पर भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बिजली निगम के विरोध में प्रदर्शन करते सपा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जले ट्रांसफाॅर्मर समय से न बदले जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर भाजपा के इशारे पर काम करने और विपक्षी दलों के नेताओं के फोन भी न उठाने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि जिले में किसान, नौजवान, व्यापारी और आम जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है लेकिन अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क करने पर फोन तक नहीं उठाया जाता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के दौरान हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान समेत सभी वर्ग परेशान हैं। पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों ट्रांसफाॅर्मर जले पड़े हैं। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। किसान लगातार ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, पवन पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, राजेश विश्वकर्मा, राहुल जायसवाल, रमेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें