रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुष्प अर्पित करते पदा
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल उपस्थित रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दूधनाथ पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पी और साहस, दृढ़ संकल्प एवं राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय एकीकरण के साथ संविधान निर्माण की प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श समान अवसर, सामाजिक न्याय और सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सरदार पटेल सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर, सम्मानजनक भागीदारी और संरक्षण प्रदान करने के पक्षधर थे। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार पटेल ने हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने और उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया। संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, यशवंत सिंह, संजय यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, मो. शईद कुरैशी, श्रीनारायण कुशवाहा, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, पारब्रह्म सरदार, सत्यम पांडेय, राधा सिंह, मंदाकिनी पांडेय, डॉ. रवि गौंड, रामप्यारे सिंह पटेल और लल्लू भारती समेत अन्य लोग शामिल रहे।