फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकताओं ने फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिव सेना के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष नीतीश पांडेय (टोनी ) के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने निजी कंपनी के जीएम का पुतला फुंका। प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। यहां नीतीश ने कहा कि कंपनी द्वारा रॉबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है और उस पर अभी तक हाई मास्ट लाइट नहीं लगाई गई है। पूर्व में कई बार जिला प्रशासन व चेतक कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। बावजूद ओवरब्रिज पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई। मन्नू पांडेय पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी ने कहा कि कंपनी का बनाया गया सर्विस लेन अधूरा पड़ा है। उन्होंने सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। प्रदर्शन में अमीश पांडेय, विनीत पांडेय, शुभम पांडेय, मनीष मिश्रा, हरिशंकर, शीतल, मंगरू पटेल, विनीत चौबे, चंदन चौबे, महफूज खां, शिवम तिवारी, आशीष यादव, प्रतीक, आनंद, अटल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें