फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा ने संत गाडगे को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
संत को नमन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को संत गाडगे महराज की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज का पूरा नाम देबूजी जिगराजी जनोकर था। वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषित-वंचित समाज की सेवा में लगा दिया। वह हमेशा कीर्तनों के माध्यम से समाज के पाखंड और आडंबर की आलोचना करते थे। संत गाडगे महाराज ने शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए स्वच्छता और चारित्रिक उत्थान का संदेश दिया था। संगोष्ठी में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, डॉ. केडी सिंह पटेल, विष्णु कुशवाहा, अभय यादव, दीपक केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें