रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुसुम्हा देवरी गांव में जनसंपर्क करते सपा कार्यकर्ता, स्रोत स्वयं
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुसुम्हा देवरी गांव में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पूंजीपतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सरकार अपने वादों को भूल गई। प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति वर्ष 40 हजार रुपये देने, 300 यूनिट बिजली उपलब्ध कराने तथा इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान गोपाल गुप्ता, संतोष मोदनवाल, अजय देव, हिफाजत, अनवर, इंदु, इंद्रवती, सुरेश आदि मौजूद रहे।