सभा स्थल पर लोगों ने शिवव्रत लाल का माल्यार्पण के साथ-साथ अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि सच्चे समाजवादी की परख करके यह सम्मान दिया गया है। इस मौके पर शिवव्रत लाल ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि सच्चे समाजवादी सिपाही का हुआ है। कहा कि इसके अलावा नगर के लोगों और जिले का सम्मान है। इस मौके पर तेज बहादूर सिंह गौतम, मुहम्मद इब्राहिम, सूरज उमर, ब्रजेश त्रिपाठी, गिरीश उपाध्याय, रमजान उल्ला, डा. रामलाल आदि रहे।