फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा ने कराया पीडीए भोज, कार्यकर्ताओं ने किया शंखनाद

विज्ञापन
पीडीए रथ की सफलता के लिए रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज में पीडीए भोज करते सपा के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए भोज का आयोजन किया। इस दौरान पीडीए समाज की ओर से रथ यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे पटेल रहे। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए रथ के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों, महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याओं को जनता के बीच उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न के साथ-साथ व्यापारी और दुकानदार भी परेशान हैं। पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर चौहान और विमलेश पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता में असंतोष है। सुरेश अग्रहरि और कामरान खान ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है और सरकार की नीतियों के कारण लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में प्रमिला भारती, सरोजनी अग्रहरि, पंकज मौर्या, गोपाल गुप्ता, चंदन केसरी, राजेंद्र चौरसिया, अनिल यादव गोलू, विनोद बियार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें