फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करणी सेना के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के विवादित बयान के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पूरे देश में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहा है। जिस तरीके से करणी सेना ने एक दलित सांसद के आवास पर तोड़फोड़ की, यह गलत है। कहा कि करणी सेना एक तरफ तोड़फोड़ कर रही थी वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई थी। कहा कि भाजपा के लोग खुद ही महापुरुषों का अपमान करते हैं। अभी हाल में ही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने डाॅ.भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी की थी। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह का दलितों पर बयान आया है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाकर प्रदेश में अमन चैन बिगाड़ रही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर, नगर अध्यक्ष परब्रह्म सिंह ने कहा कि यह सरकार लोगों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष त्रिपाठी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फारुख अली जिलानी, शौर्य त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, अंशु मौर्य, सैफ खां आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें