फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत प्रतियोगिता में सौम्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन बृहस्पतिवार को राजा शारदा महेश इंटर कालेज रॉबर्ट्सगंज में हुआ। इसमें आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट की सौम्या सिंघल प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल बीना के सौरभ दुबे द्वितीय और जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के सात्विक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्लोक अंत्याक्षरी में प्रथम राजा शारदा महेश इंटर कालेज की श्रेया शुक्ला और खुशी द्विवेदी द्वितीय रहीं। जवाहर लाल नेहरू संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भवानी के अभिनेष चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालयीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की कुमारी आशा, शिवम पांडेय और कुमारी अर्पिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जनपद संयोजक लव शुक्ला ने बताया कि सभी विजेता 28 सितंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व प्रवक्ता कृष्णकांत देव पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला ने संस्कृत को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों की सराहना की। आरएसएम के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, राकेश चंद्र शुक्ल, सुरेश चंद्र कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें