बडेर के सहारे लटकता मिला युवक का शव
- बीजपुर के नेमना गांव की घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमना ग्राम सभा में रविवार की रात एक युवक ने गमच्छे के सहारे घर की बडेर से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
नेमना गांव के धौरहवा टोला निवासी मोकब्बिल खान (22) पुत्र शब्बीर खान रविवार की रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने गया था। रात करीब 3 बजे जब परिजनों की आंख खुली तो मोकबिल का शव बडेर के सहारे गमछे से लटक रहा था। रात में चीख पुकार सुन पड़ोसी भी जग गए और मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान के माध्यम से मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मोकब्बिल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उपनिरीक्षक लल्लन कुमार यादव हमराहियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।