फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra Crime: दादी के साथ बागेश्वर धाम गई युवती की मौत, दो दिन पहले घर लौट आई थीं दादी फिर अचानक...

Fri, 28 Apr 2023 02:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

जयमोहरा गांव निवासी युवती रागिनी मिश्रा (18) पुत्री बाबू लाल मिश्रा 24 अप्रैल को अपनी दादी कलावती देवी के साथ बागेश्वर धाम गई थी। दर्शन-पूजन के बाद उसने बुधवार को अपनी दादी को यह कहकर वापस कर दिया कि आप घर जाइए मैं यही रहूंगी। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो दादी गुरुवार को वापस घर जयमोहरा लौट आईं।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में दादी के साथ बागेश्वर धाम गई युवती की संदिग्ध हाल में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दो दिन पहले ही उसने खुद धाम पर ही रुकने की बात कहकर दादी को घर भेज दिया था। अब विंध्याचल के पास उसकी ट्रेन से कटने की खबर से परिजन सकते में हैं। मामला पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जयमोहरा गांव का है। 

विज्ञापन

जयमोहरा गांव निवासी युवती रागिनी मिश्रा (18) पुत्री बाबू लाल मिश्रा 24 अप्रैल को अपनी दादी कलावती देवी के साथ बागेश्वर धाम गई थी। दर्शन-पूजन के बाद उसने बुधवार को अपनी दादी को यह कहकर वापस कर दिया कि आप घर जाइए मैं यही रहूंगी। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो दादी गुरुवार को वापस घर जयमोहरा लौट आईं। शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे घर पुलिस ने सूचना दी कि रागिनी की विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से दुर्घटना होने पर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार जन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए है। युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। परिजन भी घटना को लेकर सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें