फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन व परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय थाना से होकर गुजरने वाली कनहर नदी से बालू खनन करके परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। तीनों वाहन को रेंज कार्यालय लाकर खड़ा करा दिया गया है। बालू खनन व परिवहन की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर की टीम ने ग्राम औराडंडी कनहर नदी के किनारे पहुंच कर दो ट्रैक्टर-ट्राली बालू पकड़ लिया। बालू लदे दोनों ट्रैक्टर व उनके चालकों को कब्जे में लेकर विंढमगंज वन रेंज परिसर में खड़ा कर दिया गया। कार्रवाई के लिए खनन सर्वेक्षक एसके पाल को सूचना दी गई। खान निरीक्षक जीके दत्ता ने थाने में अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध तहरीर दिया, जिसके आधार पर दोनों खनन कर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विंढमगंज वन रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें