फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिल्ली हॉट में लोगों को आकर्षित कर रहे सोनभद्र के उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षी जनपद सोनभद्र की समूह की महिलाओं को पहली बार दिल्ली हॉट में दुकान मिली है। समूह की महिलाएं दुकान लगाकर अपनी उत्पादों को बेचने के साथ ही प्रचार-प्रसार कर रही हैं। दुकान पर देश-विदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि के मुताबिक जिला खनिज फाउंडेशन न्यास सोनभद्र एवं मिनिस्ट्री ऑफ माइंस के सहयोग से दिल्ली हाॅट मे आजीविका मिशन के समूह के लिए दुकान दिलाई गई है। जहां पर समूह की तरफ से बनाए गए उत्पाद बांस की सामग्री, बकरी के दूध से बने साबुन, ड्रैगन फ्रूट, बटन मशरूम आदि की बिक्री की जा रही हैं।
समूह की महिलाओं की तरफ से लगाए गए स्टॉल पर देश-विदेश के ग्राहक उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। उनके उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना भी लोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 15 जून से 30 जून तक समूह की महिलाओं की तरफ से दुकान लगाई जा रही है। इसमें मुख्य रूप से संजू कुशवाहा और अन्य समूह की महिलाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें