फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिल्ली सम्मेलन में शामिल होंगे सोनभद्र के 20 व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को हुई। इसमें नौ अगस्त को दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सहभागिता की रुपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नौ अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय व्यापार दिवस पर व्यापारी सम्मेलन में सोनभद्र से 20 प्रतिनिधि सहभाग करेंगे। इसमें जिले से जुड़ी हुई समस्याओं के साथ जीएसटी, खाद्य सुरक्षा, श्रम उन्मूलन से संबंधित विषय को राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, आनंद गुप्ता, नगर महामंत्री विजय केसरी, किराना व्यापार अध्यक्ष श्याम केसरी, दीपचंद जायसवाल, श्याम बाबू, राजेश जायसवाल, दिनेश केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें