फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: अब इस रूट पर भी फुल स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन, आसान होगा सफर, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Wed, 01 Mar 2023 12:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

ओबरा में सुरक्षा आयुक्त के दौरे को देखते हुए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। करीब 11.30 बजे ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहुंचे सुरक्षा आयुक्त ने स्टेशन पर बने रिले रूम, कंट्रोल रूम, आईपीएस रूम, पैनल रूम, सिग्नल रूम, नव निर्मित प्लेटफार्म की ऊंचाई, फुट ओवरब्रिज की गुणवत्ता सहित कई अंदरूनी हिस्सों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अब इस रूट पर भी फुल स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के सिंगरौली-रमन रेल रूट पर दोहरीकरण का कार्य जोरों पर है। इस रूट पर जल्द ही ट्रेन फुल स्पीड से दौड़ेंगी। रेलवे सुरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन सुबोमय मित्रा व डीआरएम धनबाद आशीष बंसल ने मंगलवार को सलईबनवा से ओबरा डैम रेलवे स्टेशन होते हुए बिल्ली जंक्शन तक रेल लाइन दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलईबनवा से बिल्ली जंक्शन के बीच बने दोहरीकरण रेलवे ट्रैक पर दर्जनों जगहों पर मानक संबंधी जांच की एवं तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


सुरक्षा आयुक्त के दौरे को देखते हुए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। करीब 11.30 बजे ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहुंचे सुरक्षा आयुक्त ने स्टेशन पर बने रिले रूम, कंट्रोल रूम, आईपीएस रूम, पैनल रूम, सिग्नल रूम, नव निर्मित प्लेटफार्म की ऊंचाई, फुट ओवरब्रिज की गुणवत्ता सहित कई अंदरूनी हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत रेलवे सुरक्षा आयुक्त एवं डीआरएम बिल्ली रेलवे जंक्शन की ओर रवाना हो गए। बता दें कि सलईबनवा से ओबरा डैम और ओबरा डैम से बिल्ली जंक्शन के बीच हुए दोहरीकरण के कार्यों का फिटनेस प्रमाण पत्र सीआरएस द्वारा चोपन में दिए जाने के बाद नए रेलवे ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन चालू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और तकनीकी टीम शामिल रही।

Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
रेल विभाग की परियोजनाओं के निर्माण में हो रही देरी
तय समय से देरी से चल रही रेलवे की रमना-सिंगरौली दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण परियोजना से पांच राज्यों में विकास की रफ्तार धीमी पड़ रही है। देरी के चलते यूपी के आखिरी छोर पर मौजूद चार राज्यों से जुड़े सोनभद्र और सीमावर्ती राज्यों के जनपदों में बेहतर यात्री ट्रेनों की सुविधा अब तक नहीं मिल पाई है। वहीं यहां से कई राज्यों में होने वाले खनिजों की ढुलाई भी तेजी से नहीं हो पा रही है। वर्ष 2014 में रेल परियोजना सिंगरौली- चोपन, शक्तिनगर-करेला रोड, सिंगरौली -कटनी, चोपन -रेणुकूट -दुद्धी- रमना रेल लाइनों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम तेजी से शुरू किया गया। इन रेल रूटों का दोहरीकरण 2019-20 तक कर दिया जाना था लेकिन भौगोलिक दृष्टि से जटिल इन रूटों के कार्य में लेटलतीफी के चलते जहां रेलवे अपनी आय बढ़ाने के लिए मालगाड़ियों को तेजी से नहीं दौड़ा पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें