फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 11 करोड़ से होगा सोनभद्र स्टेशन का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रेलवे की अमृत-2 योजना में चयनित सोनभद्र रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्टेशन को एयरपोर्ट सरीखा बनाया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। वहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में सांसद पकाैड़ीलाल कोल और राज्यसभा सांसद रामशकल ने शिलापट्ट का अनावरण किया। प्रधानमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का स्टेशन पर सीधा प्रसारण देखा गया। दोपहर 12 बजे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के संबोधन के बाद 12:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत स्टेशन का शिलान्यास किया। योजना के तहत स्टेशन के सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं का विस्तार होगी। इसकी अवधि एक वर्ष रखी गई है। विकास कार्य पूरे होने के बाद सोनभद्र स्टेशन पर आधारित वीडियो का भी प्रसारण किया गया। सांसद ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चोपन रेलवे स्टेशन का पहले ही इस योजना में चयन किया गया है। अब सोनभद्र स्टेशन के विस्तार की राह खुली है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, शेड, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। काम पूर्ण होने के बाद रेलवे स्टेशन एयर पोर्ट की तरह दिखाई देगा। इसके साथ ही करीब 1428 करोड़ की लागत से 102 किमी लंबी चोपन-चुनार के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रेल प्रतिनिधि एसके गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक सोनभद्र राममनि सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें