राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरी रोड के समीप सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलोरो को देखते लोग?
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शुक्रवार को शव लेकर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर जिले के राजगढ़ करौदा गांव निवासी निवेश 21 की तबीयत अचानक शुक्रवार की सुबह खराब हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में बोलेरो से युवक को लेकर जिला अस्पताल मिर्जापुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में जाम होने के कारण वे लोग उसको लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जीतराम ने बताया कि सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल से शव बोलेरो में लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में बभनौली गांव के पास राजमार्ग पर ओवरटेक करने के दौरान टेलर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूूसरे साइड में जाकर पलट गई। हादसे में जीतराम (52), नागमती नागमती (40), चिंता देवी (40) कुसुम कुमारी (25) , दीपक केशरी (20), कैलाश सिंह (50), विजय (37) और विजया कुमारी (50) घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को छुट्टी दे दी। टेलर को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।