राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार एडवोकेट के मुताबिक एडवोकेट राजबहादुर सिंह अध्यक्ष, हरि प्रसाद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, मोहम्मद सलीम कुरैशी उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे, महामंत्री सुरेश सिंह, संपूर्णानंद गुप्त कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार संयुक्त सचिव प्रशासन, वीरेंद्र कुमार सिंह संयुक्त सचिव प्रकाशन, मिथिलेश कुमार भारती संयुक्त सचिव पुस्तकालय निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए निर्मलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा, हीरालाल पटेल, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार पाठक, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए वेदप्रकाश सिंह, रोहित कुमार, अजय कुमार यादव और संतोष कुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।