सोनभद्र/दुद्धी। जिले के विद्यालयों के कायाकल्प का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के विद्यालयों के प्रभारियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें उन्हें कायाकल्प के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि विद्यालयों में किस तरह का निर्माण कार्य होगा। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय कायाकल्प योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला हुई। यहां अध्यापकों व ग्राम प्रधानों को बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग कर किस प्रकार से विद्यालय का कायाकल्प कराया जाए इसके गुर सिखाए गए। मास्टर ट्रेनर पारस जायसवाल, डिस्टिक कंसलटेंट स्वच्छ भारत मिशन, अजीत कुमार यूनिसेफ ने प्रोजेक्टर के जरिए विद्यालय कायाकल्प के बारे में बताया। अवर अभियंता ओमप्रकाश ने कहा कि विशेष तौर पर यह ध्यान रखे कि शौचालय से रसोई की दूरी पर्याप्त हो जिससे बच्चों के लिए बनाया जाने वाला मिड डे मील हाइजेनिक हो। इससे विद्यालय कायकल्प योजना के तहत विद्यालय संतृप्त हो जाये। प्रथम पाली में बीडर, धनौरा, झारोकला, बघाडू न्याय पंचायत के अध्यापकों को ट्रेनिंग दी गयी । दूसरी पाली में ढ़ाई बजे से महुली, केवाल, पकरी, बुटबेढ़वा के अध्यापकों को ट्रेनिंग दी गयी। बीईओ आलोक कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के तहत 205 प्राइमरी व 73 उच्च माध्यमिक विद्यालय कायाकल्प होना प्रस्तावित है जिसमें 25 स्कूलों का कायाकल्प हो चुका। इस मौके पर एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, जेई एमआई जैसवार ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।