फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मे समान शिक्षा प्रणाली पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष गुरुगोपाल की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम हरैया में खुली बहस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल एक आंदोलन है जो नागरिक अधिकारों को लेकर पूरे प्रदेश में संघर्षरत है। पूरे प्रदेश में सबकी शिक्षा एक हो, शिक्षा चिकित्सा मुफ्त हो विषय पर खुली बहस आयोजित कर रहा है। चौधरी राजेंद्र ने कहा कि समता की परिभाषा तभी सार्थक होगी, जब इस देश के सभी नागरिकों को एक समान शिक्षा एक समान चिकित्सा और हर हाथ को काम मिलेगा। इस मौके पर भारद्वाज, रविन्द्र कुमार, शिवराम, तारकेश्वर, सुरेश कोल, सुभाष सिंह, डॉ राकेश कुमार, रामबाबू, राजू प्रजापति, राधेश्याम, सीताराम,केवल प्रसाद, रमेश, भागवंती, सुरेश, दिलदार, कांता प्रसाद, बाबूलाल, मोहन गोड़, सुरेंद्र कुमार, पप्पू शर्मा, मुन्ना बिंद, जयप्रकाश बिंद, हरेकृष्ण चैरसिया,सुरेंद्र नाथ, गोपाल कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें