फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय अंतर राज्य वालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आगाज शनिवार को बकरिहवा स्थित खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वन क्षेत्राधिकारी जरहा दिनेश कुमार व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने वॉलीबॉल मैदान पूजन, फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। दो दिवसीय अंतर राज्य वालीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच राजा चंडोल लीलासी और बकरीहवा के टीमों के बीच खेला गया। इसमें बकरीहवा की टीम के खिलाड़ियों ने 25-18 से लिलासी को हराकर विजय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ही काफी रोमांचक रहा। संघर्ष फ्रेंड क्लब के संरक्षक राम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित सीमावर्ती मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के कुल 21 टीमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें