फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख रुपये से कराए जाएंगे विभिन्न निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के विभिन्न वार्डो में 50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य कराये जाएंगे। यह विकास कार्य एक दो दिन के बाद बरसात खुलने के बाद शुरू होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि व अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि मुंसफ कोर्ट परिसर में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जायेगा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाये जाएंगे। वार्ड दो व चार में पानी टैंकों का निर्माण कराया जायेगा। वार्ड एक में नाली का निर्माण होगा। वार्ड दो में आरओ प्लांट लगाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें