फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में इलाहाबाद बैंक के पास दुकान में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी करके वहां रखा हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। शिवद्वार निवासी रामनिवास गुप्ता पुत्र स्व. विभूति गुप्ता ने वृहस्पतिवार को घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि शिवद्वार में इलाहाबाद बैंक के सामने इंडियन स्टूडियो के नाम से उसकी वीडियो रिकार्डिंग एवं फोटोग्राफी की दुकान है। बुधवार शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे जब दुकान खोलने आया तो वह सन्न रह गया। बताया कि दुकान की दीवार में लगी खिड़की के पास सेंध लगा कर चोर दुकान में घुस गए। दुकान में रखा 35 हजार रुपए का वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा, 25 हजार रुपए का लैपटॉप व 15 हजार रुपए नगदी उठा ले गए। पीड़ित रामनिवास ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें