फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के जमगाई निवासी उर्मिला (32) पत्नी राजेश ने मंगलवार को दिन में किसी समय अपने कच्चे मकान के बड़ेर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को दिन में उर्मिला घर में अकेले थी और घर में कोई नहीं था। उसका पति राजेश काम करने के लिए गांव में कहीं गया हुआ था, जबकि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों ने अपनी मां को घर में बड़ेर के सहारे लटका हुआ देखा तो शोर मचाया। उर्मिला की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और उसके बेटे- बेटियों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें