फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक के पोखरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ श्रवण कुमार राय ने मंगलवार को गांव में हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर भेजा। टीम में शामिल एडीओ सहकारिता, एडीओ पंचायत व सचिव गिरीश चंद्र दुबे ने पोखरा गांव में बने शौचालयों, आवासों, सिंचाई कूप, पशुशेड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम ने पाया कि शौचालय बन गया लेकिन गड्ढा खोदा ही नहीं गया। पोखरा गांव में 806 शौचालय तथा 78 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य कराया गया है। इसमें अधिकतर शौचालयों का गड्ढा नही बना है। बहुत से शौचालय अधूरे पड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास का पैसा आहरित हो गया है लेकिन आवास का प्लास्टर नहीं हुआ। उसमें दरवाजे खिड़की नही लगे। ग्रामीणों ने प्रधान पर आवास देने के नाम पर धन वसूलने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ऐनुल खां ने प्रधान पर आवास के नाम पर 4000 रुपये लेने का आरोप लगाया। लालजी पुत्र चैतू का लाखों की लागत से बना पशु शेड सिर्फ बेकार है। वहां सिर्फ दीवार खडी है। उस पर शेड पड़ा ही नही है। वही वंशराज पुत्र रामकिशुन का बना पशु शेड सिर्फ खानापूर्ति ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें