सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) जिला कार्यकारिणी सोनभद्र का रविवार को गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विजयराम पांडेय को जिलाध्यक्ष, बाबू सिंह कुशवाहा को जिलामंत्री मनोनीत किया गया। हरिशंकर मिश्रा, संतोष तिवारी, विनोद कनौजिया, दयाशंकर विश्वकर्मा और अनिल सिंह को उपाध्यक्ष तथा रविन्द्र देव पांडेय, विरेन्द्र बहादुर यादव, शंभूनाथ गिरि, सत्यप्रकाश सिंह और सत्यप्रकाश देव को उपमंत्री बनाया गया। जबकि अर्चना पांडेय, डा.मनोज मिश्रा, संजय सिंह, मुकुंद सिंह गौर, राकेश द्विवेदी, राजशेखर देव पांडेय, गोविंद धर द्विवेदी, पारस नाथ पांडेय को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों के समक्ष एकता कायम रखने की गंभीर चुनौती है। वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय खटाई में पड़ा है। सवित्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा खतरे में है। इस विषम परिस्थिति के बीच जिले की यह हालत है कि एक हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षक आगामी शिक्षक विधायक के निर्वाचन के लिए मतदाता बनने से वंचित रह गये। निर्णय लिया गया कि इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। कोषाध्यक्ष गुलाब राय ने शिक्षकों एकजुट होने का आह्वान किया। संचालन नंदलाल शुक्ला ने किया तथा संतोष तिवारी ने आभार व्यक्त किया।