फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों का आज होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज वोट डाला जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए जय सिंह एवं प्रमोद कुमार के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत सात पदों के लिए एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण उन पर निर्विरोध निर्वाचन निश्चित है। एल्डर कमेटी के सदस्य एवं निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जय सिंह व प्रमोद कुमार में मुकाबला होगा, जबकि उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत शेष सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। जिन पदों के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, उन पदों के लिए चुनाव बाद नई कार्यकारिणी मनोनयन करेगी। सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान और उसके तत्काल बाद मतगणना करने के बाद निर्वाचन के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में शामिल कुल 72 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान के समय सीओपी प्रमाण पत्र एवं नया परिचय पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। नए मतदाताओं के लिए आल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें