फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीट, रोग, खरपतवारों से बचाव के लिए करें नियमित निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार ने बताया कि जिले के किसान रबी की प्रमुख फसलोें में गेहूं, राई, सरसों, मटर एवं आलू में लगने वाले कीट, रोग एवं खरपतवारों से बचाव के लिए नियमित निगरानी करें। कीट, रोग के लक्षण परिलक्षित होने पर तत्काल सुझाव एवं संस्तुतियों को अपनाकर फसल को बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संकरी पत्ती वाले खरपतवारों यथा गेंहूसा एवं जंगली जई के नियंत्रण हेतु सल्फोसल्यूरॉन 75 प्रतिशत डब्लूजी 33 ग्राम (2.5 यूनिट) मात्रा प्रति हेक्टर की दर से करीब तीन सौ लीटर पानी में घोलकर प्रथम सिंचाई के बार - 25 से 30 दिन की अवस्था पर छिड़काव करें। चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लिए मेटसल्फ्यूरान मिथाइल 20 प्रतिशत डब्लूपी 20 ग्राम मात्रा को करीब 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टयर की दर से फ्लैट फैन नाजिल से प्रथम सिंचाई के बाद 25-30 दिन की अवस्था पर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें