दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारी तथा संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर शनिवार दोपहर में कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस दौरान सभा कर वक्ताओं ने सरकार पर जिला बनाने की मांग को उपेक्षित करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र की जनता के विकास से सरकार को कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रदर्शन के दौरान राजेँद्र श्रीवास्तव, प्रेम चंद्र यादव, रामपाल जौहरी, कृष्णदेव, उदय लाल पटेल, सुरेंद्रदत्त उपाध्याय, रामअजोर भारती, विश्वनाथ गुप्ता, संतोष कुमार, आनंद गुप्ता, आशीष गुप्ता, हरनाम सिंह, रिंकू अग्रहरि मौजूद रहे।