सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य को पत्र जारी कर मतदाता सूची में शामिल सभी नाम अर्ह हैं या नहीं, इसका पुनरीक्षण कर 30 नवंबर तक अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन प्रभारी जीपीएस राठौर की शिकायत के क्रम में उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के क्रम में यह पत्र जारी किया है।